- Hindi News
- National
- Ladnu News Rajasthan News Ladnun Police Station Gets A New Bolero Vehicle
लाडनूं पुलिस थाने को मिली नई बोलेरो गाड़ी
पुलिस विभाग की ओर से लाडनूं पुलिस थाने को नई बोलेरो गाड़ी मिली है। रविवार को गाड़ी लाडनूं पुलिस को दे दी गई है। जानकारी अनुसार लाडनूं थाना इलाके में कुल 54 गांव आते है। इसमें निम्बी जोधा पुलिस चौकी इलाके में 33 गांव शामिल है। ऐसे में लाडनूं थाना क्षेत्र में अचानक एक साथ दो घटना घटित होने के कारण पुलिस को मौके पर पहुंचने में देरी भी हो जाती थी। अब पुलिस को ऐसे मामलों से राहत मिलेगी। वहीं एक गाड़ी निंबी जोधा को भी मिली है। हाइवे पर दुर्घटना के बाद निम्बी पुलिस को बाइक से दौड़ना पड़ता था। नई गाड़ी मिलने की जानकारी पर ग्रा़मीणों ने आभार जताया।