- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Lance Transplants Of 52 Patients Who Tested Eyes Of 327 Patients In Camp
शिविर में 327 मरीजों की आंखें जांची 52 रोगियों के लैंस प्रत्यारोपण िकए
लॉयंस क्लब नागौर व जिला अंधता निवारण समिति के सयुंक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच व शल्य चिकित्सा शिविर राजकीय जेएलएन चिकित्सालय में आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 11 मार्च को 327 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जिसमें से 52 चयनित मरीजों की आंखों के लैंस प्रत्यारोपण 12 मार्च को किए गए। क्लब के सचिव ईश्वर सोनी तथा चिकित्सा समिति के अध्यक्ष मनोज कचौलिया ने बताया कि डाॅ. धर्मेंद्र डूडी व उनकी टीम भवानी शर्मा, रामेश्वर गोदारा, उमेश खत्री व केशर सिंह आदि द्वारा ऑपरेशन किए गए। क्लब अध्यक्ष कृपाराम भाटी ने बताया कि 13 मार्च को मरीजों की आंखों की पट्टी खोलकर उचित परामर्श दिया जाएगा। मरीजों के रहने, खाने, दवाई व काले चश्मे की व्यवस्था क्लब द्वारा निशुल्क की जा रही है। शिविर में कृपाराम भाटी, मनोज, ईश्वर सोनी, रफीद्दीन असांरी, मोहम्मद इमरान, संजय गोयल, नेमीचंद भाटी, सूर्यप्रकाश, नूर मोहम्मद आदि ने सेवाएं प्रदान की।
नागौर. चिकित्सा शिविर में मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण करते हुए।