शिविर में महिलाओं को दी कानूनी जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा समिति मकराना के अध्यक्ष एसीजेएम पूरवा चतुर्वेदी के निर्देश पर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वार्ड 14 में विधिक शिविर आयोजित हुआ। पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी ने महिलाओं को नैसर्गिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पार्षद रूबिना बानो, पार्षद शबनम बानो, डॉ. तनवीर हुसैन, आबिद अहमद सिसोदिया, तसलीम बेगम, ताहिरा बेगम, सलमा बानो, डॉ. नीलोफर, नेहा, सुमन, शगुफा, मो. साहिल आदि मौजूद थे।