पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शोभायात्रा को लेकर भगवान गणपति काे दिया निमंत्रण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ला एकम पर वीर बजरंगी सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। समिति के सदस्यों ने बुधवार सुबह बाग के गणेश मंदिर में भगवान गणेश को निमंत्रण देकर सामूहिक आरती की गई। समिति अध्यक्ष प्रकाश योगी के नेतृत्व व शहर के समाजसेवियों के सहयोग से भारतीय नववर्ष पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर समिति के सदस्यों की ओर से तैयारियां की जा रही है। शोभायात्रा के सफलता पूर्वक पूर्ण होने के लिए सदस्यों भगवान गणेश को निमंत्रण देकर मंगल कामना की। सदस्यों ने शहर के पुराने बस स्टैंड से ढोल बजाते हुए नाचते गाते जुलूस के रुप में गणेश मंदिर पंहुचे। इसके पश्चात प्रसाद वितरित किया।

नावां. गणेश मंदिर में निमंत्रण देने पहुंचे समिति के सदस्य।
खबरें और भी हैं...