पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawa News Rajasthan News Lower Circuit In 7 Stock Markets Of The World Including India Situation Improved

भारत सहित दुनिया के 7 शेयर बाजारों में लगा लोअर सर्किट, स्थिति सुधरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैंकिंग शेयर 11 फीसदी लुढ़कने के बाद 4.68% बढ़त के साथ बंद हुए

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी उतार चढ़ाव के बाद अंतत: बाजार में गिरावट का दौर थम गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 1325.34 अंक (4.04%) और निफ्टी 365.05 अंक (3.81%) चढ़कर बंद हुए। वैश्विक परिस्थितियों और अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट के चलते सुबह भारतीय बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट के चलते बाजार में लोअर सर्किट लगानी पड़ी। लिहाजा ट्रेडिंग 45 मिनट के लिए रोक दी गई।

पिछले 24 घंटे में दुनिया के 7 शेयर बाजारों में लोअर सर्किट लग चुकी है। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस, नैस्डैक, एसएंडपी 500, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, रूस और भारत के सेंसेक्स में लोअर सर्किट लग चुका है। हालांकि सेंसेक्स में दुबारा कारोबार शुरु होने पर इसने एक दिन की सबसे बड़ी रिकवरी की। सेंसेक्स के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई बैंकेक्स शुरुआती कारोबार मे ं11.19 फीसदी से ज्यादा गिरे लेकिन मजबूत रिकवरी करते हुए 4.68 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स: अब तक पांच बार लोअर सर्किट लगा, सबसे पहले 1990 में हुआ था इसका इस्तेमाल

21 दिसंबर 1990 }सेंसेक्स में 16.19% की गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट के बाद शेयर बाजार 1034.96 के स्तर पर पहुंच गया था।

28 अप्रैल 1992 }तब सेंसेक्स में 12.77% की गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन शेयर बाजार 3896.90 के स्तर पर बंद
हुआ था।

17 मई 2004 }शेयर बाजार में 11.14% की गिरावट दर्ज की गई। तब शेयर बाजार 4505.16 के स्तर पर जाकर बंद हुआ था।

24 अक्टूबर 2008 }सेंसेक्स में 10.96% की गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन शेयर
बाजार 8701.07 के स्तर पर बंद हुआ था।

13 मार्च 2020 }सेंसेक्स 11% तक गिरा, इसके बाद लोअर सर्किट लग गई। इसके बाद बाजार को 45 मिनट तक बंद करना पड़ा।

इस सप्ताह के चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 9.24 फीसदी यानी 3473.14 अंक गिरा

इस सप्ताह के चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स तीन दिन गिरावट रही। इस दौरान सेंसेक्स में कुल 3473.14 अंक यानी 9.24 फीसदी की गिरावट रही। कोरोनावायरस के चलते वैश्विक बाजारों के साथ साथ घरेलू बाजारों में भी गिरावट का दौर रहा। इस समयावधि में निवेशकों का 15.05 लाख करोड़ रुपए साफ हो गए। शुक्रवार को सेबी और सरकार आश्वासन और अमेरिकी शेयर बाजार में सुधार की उम्मीदों के दम पर सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को रुपए ने भी अच्छी वापसी की। यह डॉलर के मुकाबले 48 पैसे मजबूत हुआ। रिजर्व बैंक ने बाजार में 200 करोड़ डॉलर की स्वैपिंग की घोषणा की थी। एक डॉलर की कीमत 73.80 रुपए रही।

शुक्रवार को सेंसेक्स में 5380 अंकों
का उतार-चढ़ाव रहा


35000

34000

33000

32000

31000

30000

29000

28000

27000

26000

25000

बाजार खुला

29,687

10% की गिरावट पर सर्किट ब्रेकर लगा

24 घंटे में 40% गिरी क्रिप्टोकरंसी की वैल्यू

2008 के बाद पहली बार लोअर सर्किट

रुपया 48 पैसे मजबूत हुआ, 1 डॉलर की कीमत 73.80 हुई

बाउंस बैक }सेंसेक्स 1325.34 अंक (4.04%) और निफ्टी 365.05 अंक (3.81%) चढ़े

10.53 जब तक बाजार 300 अंक ऊपर पहुंचा

लोअर सर्किट 45 मिनट तक रहा

जब बाजार 3600 अंक नीचे आ गया

प्री ट्रेडिंग टाइम

कोरोनावायरस के कारण क्रिप्टो करंसी के मार्केट कैप में बीते 24 घंटों में 40 फीसदी की कमी आई है। कॉइनमार्केटडॉट कॉम के अनुसार इसकी टोटल मार्केट कैप 6.90 लाख करोड़ रुपए रह गई। वहीं सिंगापुर समय के अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक के बीच बिटक्वाइन की वैल्यू में भी 48% की कमी आई थी और 1 बिटक्वाइन की वैल्यू 4000 डॉलर हो गई थी। शाम तक कीमत वापस 5500 डॉलर प्रति कॉइन पर पहुंच गई।

भारतीय शेयर बाजार में 2008 की मंदी के बाद पहली बार लोअर सर्किट लगा। बाजार में अचानक आए बड़े उतार-चढ़ाव को थामने के लिए सर्किट लगाया जाता है। ये दो तरह के होते हैं। अपर सर्किट और लोअर सर्किट। अपर सर्किट तब लगाया जाता है, जब बाजार एक तय सीमा से ज्यादा बढ़ जाता है। जब उसी सीमा से ज्यादा घटता है तो लोअर सर्किट का इस्तेमाल किया जाता है। सर्किट के लिए 10%, 15% और 20% की लिमिट तय हैं।

34,103

32,155

33,290

31,681

29,687

32,288

09.00 9.15 9.23 10.05 10.30 11.00 15.30
खबरें और भी हैं...