पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक पर पागल कुत्ते ने किया हमला, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुचेरा थाना क्षेत्र के ग्वालू गांव में होली की रात्रि को कच्चे रहवासी मकान में सो रहे एक युवक पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले ने कुत्ते ने युवक के मुंह को बुरी तरह से नौच लिया।

जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस 108 मूंडवा से नागौर के जवाहरलाल नेहरु अस्पताल पहुंचाया गया, स्थिति गंभीर होने पर उसे नागौर के जेएलएन से जोधपुर के लिए रैफर कर दिया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मूंडवा 108 एम्बुलेंस के ईएमटी जितेंद्र सेवर व पायलट अर्जुन ने बताया कि होली की मध्यरात्रि में ग्वालू से कुचेरा आने वाले मार्ग पर हरिजन बस्ती के एक घर में सो रहे ग्वालू निवासी बबलू वाल्मीकि (35) पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे उसका मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया। कुत्ते ने उसका चेहरे का हिस्सा पूरा काट खाया जिससे युवक का चेहरा ऐसा वीभत्स हो गया कि देख भी नहीं सकते हैं। जानकारी मिली है कि पागल कुत्ते ने क्षेत्र में पांच अन्य लोगों को भी काट कर घायल किया है। इस संबंध में देवीलाल बिश्नोई थानाधिकारी कुचेरा ने बताया कि घर में सो रहे युवक पर हिंसक स्वान ने हमला कर दिया। घायल युवक का जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

संखवास। पागल कुत्ते के हमले के समय मृतक के बच्चे भी पास में ही सो रहे थे। गनीमत रही कि पागल कुत्ते ने बच्चों पर हमला नहीं किया, जिससे वे बाल-बाल बच गए। इस हादसे से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को ढूंढना भी शुरू किया ताकि उसको पकड़ा जा सके और फिर कोई अन्य हमले का शिकार न हो। कुछ ग्रामीण भी पागल कुत्ते के काटने से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को पीछा करके मार डाला।

खबरें और भी हैं...