पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuchera News Rajasthan News Mad Dog Scratched Young Man39s Death In Jodhpur

पागल कुत्ते ने युवक का मुंह नोचा, जोधपुर में मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुचेरा थाना क्षेत्र के ग्वालू गांव में होली की रात्रि को कच्चे रहवासी मकान में सो रहे एक युवक पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले ने कुत्ते ने युवक के मुंह को बुरी तरह से नौच लिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस 108 मूंडवा से नागौर के जवाहरलाल नेहरु अस्पताल पहुंचाया गया, स्थिति गंभीर होने पर उसे नागौर के जेएलएन से जोधपुर के लिए रैफर कर दिया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मूंडवा 108 एम्बुलेंस के ईएमटी जितेंद्र सेवर व पायलट अर्जुन ने बताया कि होली की मध्यरात्रि में ग्वालू से कुचेरा आने वाले मार्ग पर हरिजन बस्ती के एक घर में सो रहे ग्वालू निवासी बबलू वाल्मीकि (35) पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे उसका मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया। कुत्ते ने उसका चेहरे का हिस्सा पूरा काट खाया जिससे युवक का चेहरा ऐसा वीभत्स हो गया कि देख भी नहीं सकते हैं। जानकारी मिली है कि पागल कुत्ते ने क्षेत्र में पांच अन्य लोगों को भी काट कर घायल किया है। इस संबंध में देवीलाल बिश्नोई थानाधिकारी कुचेरा ने बताया कि घर में सो रहे युवक पर हिंसक स्वान ने हमला कर दिया। घायल युवक का जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

खबरें और भी हैं...