- Hindi News
- National
- Kuchaman News Rajasthan News Mahamurak Kavi Sammelan Held At Phaltan Gate Crowned Sampath Toshniwal
पलटन गेट में हुआ महामूर्ख कवि सम्मेलन, संपत तोषनीवाल को पहनाया महामूर्खाधिराज का ताज
रंगों के पर्व होली पर संस्कृति जागरण समिति व नगरपालिका के तत्वावधान में चार दिवसीय होली फागोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। रविवार को पलटन गेट स्थित जैन स्कूल में महामूर्ख कवि सम्मेलन हुआ। संपत तोषनीवाल को महामूर्खाधिराज बनाया गया। उनके न्यू कॉलोनी स्थित मकान से महामूर्खाधिराज की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पलटन गेट स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची। होली के एक दिन पहले हुए इस अनूठे आयोजन को देखने शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के रथ में महामूर्खाधिराज के साथ पूरी मूर्ख मण्डली विराजित हुई। मंच पर महामूर्खाधिराज समेत सभी दरबारियों को विराजित किया गया। मूर्ख मण्डली में देवीलाल कुमावत, ओमप्रकाश अग्रवाल, शम्भु कुमावत, रामानंद कानला, रामअवतार लाटा, नाथूराम कड़वा, संतोष पहाड़िया, मोतीलाल जोशी, हेमराज चावला, बरखा रानी, फजलु रहमान कुरैशी, नेहपाल सिंह, श्रीपाल सिंह रसाल, शकील मोहम्मद, डॉ. सलीम राव, सुतेन्द्र सारस्वत शामिल रहे। फिर इसी मंच पर कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें टोंक से आए ओज कवि प्रदीप पंवार, शेखावाटी के हास्य कवि गजेंद्र कविया, कोटा के ओज कवि परमानन्द पाठक, उत्तर प्रदेश से आई शृंगार कवयित्री सलोनी राणा, पिलानी से आए हास्य पेराडी कवि राजकुमार सिंह, बारा से आए हास्य कवि देवेन्द्र वैष्णव व किशनगढ़ से राजस्थानी हास्य गीत कवि दामोदर दाधीच ने काव्य पाठ किया।
दो दिवसीय होली पर्व के तहत हुए अनेक कार्यक्रम
संस्कृति जागरण समिति एवं नगरपालिका के तत्वाधान में चार दिवसीय होली फागोत्सव का आयोजन हुआ। इसके तहत होली पर्व के पहले दिन 9 मार्च को सामूहिक होलिका दहन कार्यक्रम, प्रत्येक मोहल्ले में होली सजावट, स्वांग प्रतियोगिता एवं सामूहिक होलिका दहन कार्यक्रम एवं लक्की उड़ान डांसर द्वारा डांस प्रस्तुति का मुख्य स्टैंड पर आयोजन हुआ। होली सजावट प्रतियोगिता के तहत चयन कमेटी के मोहनलाल सोनी, मेला समिति अध्यक्ष गोपाल कुमावत, अनिल माथुर, गजानंद स्वामी, अहमद अली खां, जगदीश कुमावत, मनीष कुमावत, अंकित वर्मा की टीम ने 12 होलियों का दहन व उनकी विशेषताएं देखी। जिसमें स्टेशन रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने होली में महिलाओं के गीत, न्यू कॉलोनी में पूजा विधि, नया शहर स्थित होली में पेपर डेकोरेशन, साउंड सज्जा, चेजारों का बास में रंगोली सजावट, माथुर भवन के पास मिठाई व मान सम्मान, ब्रह्मपुरी में डीजे साउंड, चंग एवं मान सम्मान, मेड़ी का बास की होली अच्छी, पदमपुरा रोड स्थित होली में राजस्थानी वेशभूषा सुंदर, पदमपुरा रोड स्थित होली की सजावट एवं स्वांग प्रदर्शन, कृषि मंडी स्थित होली का लंबे समय तक जलना, मान मनुहार एवं गणमान्य व्यक्तियों की विशेष रुचि देखी गई। पलटन गेट स्थित होली में कौमी एकता की विशेषता देखी गई। इस तरह 12 होलियों का रजिस्ट्रेशन उनके आमंत्रण एवं विशेषताओं के आधार पर कर प्रतियोगिता में शामिल किया गया। प्रथम, द्वितीय का चयन होली सजावट के 13 पॉइंट के आधार पर होना था मगर यह मापदंड पूरा किसी होली में नहीं हो रहा था। हालांकि अच्छी सजावट उत्साह अपने अपने हिसाब से सभी होलियों में देखा गया मगर विजेता का मापदंड पूर्ण न होने के कारण सभी होलियों को सांत्वना पुरस्कार यानी होली की मिठाई के रूप में 200 रुपए व प्रशंसा पत्र स्नेह मिलन पर दिया गया।
कुचामन सिटी : चंग प्रतियोगिता में चार टीमों ने लिया भाग
इसी तरह चंग प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। निर्धारित मापदंड कोई चंग पार्टी नहीं हासिल कर सकी मगर चंग बजाना, होली गाना, स्वांग रचने की अच्छी तैयारियां थी। चयन कमेटी के निर्णय के अनुसार फीणी का बालाजी तथा न्यू कॉलोनी चंग पार्टी को सांत्वना नगद पुरस्कार के रूप में हर पार्टी को 200 रुपए तथा प्रशंसा पत्र दिया गया। दूसरा नगद पुरस्कार 500 व प्रशंसा पत्र नया शहर पार्टी को मिला। प्रथम पुरस्कार में 11 सौ रुपए तथा प्रशंसा पत्र रंगोली ग्रुप बालाजी बाजार को हासिल करने का गौरव मिला। इसी तरह मुख्य बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में लक्की उड़ान डांसर ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया। इसी तरह 10 मार्च को होली का राम-राम व स्नेह मिलन आयोजित हुआ, जिसमें अपनी-अपनी होलियों के समूह वाले टीम के साथ नाचते व रंग गुलाल उड़ाते रहे।
रहे। फिर इसी मंच पर कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें टोंक से आए ओज कवि प्रदीप पंवार, शेखावाटी के हास्य कवि गजेंद्र कविया, कोटा के ओज कवि परमानन्द पाठक, उत्तर प्रदेश से आई शृंगार कवयित्री सलोनी राणा, पिलानी से आए हास्य पेराडी कवि राजकुमार सिंह, बारा से आए हास्य कवि देवेन्द्र वैष्णव व किशनगढ़ से राजस्थानी हास्य गीत कवि दामोदर दाधीच ने काव्य पाठ किया।
कुचामन सिटी. होली फागोत्सव के तहत आयोजित स्वांग प्रतियोगिता में चंग की थाप पर नृत्य करती टोलियां।