पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Makrana News Rajasthan News Makrana Farmers39 Problems Increased Due To Water In Sewerage Treatment Plant

मकराना: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी खेतों में अाने से बढ़ी किसानों की परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद की अाेर से काशीनगर के नजदीक बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकाे लेकर बार-बार प्रशासन काे अवगत करवाने के बाद भी समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार प्लांट का पानी ग्राम काशीनगर की कायमखानियों की ढाणी के खेतों में छोड़ा जा रहा है, पानी में गंदगी अधिक होने तथा साबुन आदि की अधिकता से खेतों की उर्वरक क्षमता नष्ट हो रही है।

वहीं रसायन मिश्रित पानी का जमीन द्वारा अवशोषण भी नहीं किया जा रहा है जिसके चलते यह गंदा व बदबूदार पानी आवासीय क्षेत्र की तरफ बढ़ना शुरू हो गया। जिससे मच्छर पनप रहे हैं। एेसे में ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि इसको लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर काशीनगर के बाशिंदों को इस समस्या से मुक्ति दिलवाने की गुहार की गई। इस मौके पर गोरू खां, शकूर खां, मोती राम मेघवाल, प्रहलाद राड़, आमिर, अजीज, इब्राहिम खां, नियाज खां, महबूब खां आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...