पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuchaman News Rajasthan News Married Woman And Young Man Left For Pihar Caught On Toll

पीहर से रवाना हुई विवाहिता व युवक को टोल पर पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुरवाटी तहसील के छाबछरी गांव से शुक्रवार सुबह एक स्विफ्ट गाड़ी में विवाहिता एक युवक के साथ रवाना हुई।

इसकी जानकारी गुगड़वार थाना चितावा निवासी विवाहिता के पति को मिली तो उसने झुंझुनूं के पास अपने सम्पर्क वालों को सूचना देकर दो गाड़ियां स्विफ्ट गाड़ी के पीछे लगा दी। जब यह स्विफ्ट गाड़ी चितावा थाना क्षेत्र से होकर गुजरी तो यहां से स्वयं विवाहिता का पति अपने साथियों के साथ गाड़ी के पीछे लग गया। मामले की सूचना कुचामन पुलिस को देकर उक्त गाड़ी को मंगलाना टोल प्लाजा पर रुकवा लिया। गाड़ी में उसकी प|ी व असलम कुरैशी पुत्र महराज कुरैशी निवासी केड़ तहसील उदयपुरवाटी मिले, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। कुचामन थाने के हैड कांस्टेबल अयूब पुलिस जीप से उतरकर स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर दोनों को कुचामन थाने के लिए लेकर रवाना हो गए। स्विफ्ट को पुलिस ने कुचामन थाने के बाहर रोका और तुरन्त ही यहां से गाड़ी लेकर रवाना हो गए। जिस पर विवाहिता के देवर ने अपनी गाड़ी पुन: स्विफ्ट के पीछे लगा दी। स्विफ्ट में सवार हैड कांस्टेबल अयूब ने यह गाड़ी चितावा थाने ले जाकर रोकी और विवाहिता व युवक को चितावा पुलिस को सुपुर्द किया। कुचामन पुलिस को विवाहिता के परिजनों ने भी सूचना देकर बताया था कि स्विफ्ट गाड़ी से महिला एक युवक के साथ जा रही है, जिस पर दोनों को पकड़ लिया गया।

विवाहिता के पति ने दी यह रिपोर्ट: विवाहिता के पति ने इस संबंध में रिपोर्ट में बताया कि उसकी छाबछरी गांव निवासी प|ी पिछले तीन वर्ष से अपने पिता के पास रह रही है। आज शुक्रवार सुबह 3.30 से 4 बजे के बीच वह अपने पिता के घर से असलम कुरैशी पुत्र महराज कुरैशी के साथ अजमेर जाने व वहां निकाह करने की खबर हमें लगी तो हमने जरिये पुलिस नाकाबंदी करवाकर आपके समक्ष पेश किया है। हम दोनों के 2 बच्चियां है। जो मेरी प|ी के साथ रह रही है। चितावा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

चितावा थाने में जमा हुई भीड़, पुलिस पर दबाव आया तो पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज, युवक को जेल भिजवाया


इस दौरान चितावा थाने के बाहर विवाहिता के पति के साथ सैकड़ों लोग जमा हो गए। थानाधिकारी प्रकाशचंद्र मीणा ने बताया कि कुचामन थाने के हैड कांस्टेबल ने इन्हें पकड़ा है और यहां लाकर सुपुर्द किया है। उन्होंने बताया कि यह मामला गुढ़ा गौड़जी थाने का है।

वहां की पुलिस को सूचना दे दी है। हमने विवाहिता व युवक को प्रोटेक्शन दे रखा है। गुढ़ा गौड़जी पुलिस के आने के बाद उन्हें सुपुर्द कर देंगे। मीडियाकर्मियों को भी चितावा थानाधिकारी जानकारी देने से बचते रहे। थाने के बाहर जमा लोगों ने पुलिस को मुकदमा दर्ज नहीं करने की वजह पूछी तो पुलिन ने कहा मुकदमा दर्ज कर लेंगे। फिर विवाहिता के पति ने कहा कि उक्त महिला मेरी प|ी है और हमारे गांव के चितावा पुलिस थाना लगता है। विवाहिता के पति की लिखित रिपोर्ट पर चितावा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देर शाम विवाहिता और युवक को कुचामन एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से युवक असलम कुरैशी पुत्र महराज कुरैशी निवासी केड़ तहसील उदयपुरवाटी को जेल भिजवा दिया गया और विवाहिता बालिग होने के चलते उसे छोड़ दिया गया।

खबरें और भी हैं...