- Hindi News
- National
- Makrana News Rajasthan News Married Woman Consumed Poison Referred To Ajmer
विवाहिता ने विषाक्त का सेवन किया, अजमेर रेफर
बिदियाद के औद्योगिक एरिया में शनिवार को एक विवाहिता ने विषाक्त का सेवन कर लिया। इस पर उसे मकराना सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर रेफर कर दिया गया।
इत्तला मिलने पर हैड कांस्टेबल नवाब खां ने अस्पताल पहुंच महिला के बयान लिए हैं। मामले के अनुसार मिनाणा थाना नुकूम जिला चित्तौडगढ निवासी गोवर्धन भील बिदियाद में किराए के मकान में रहता है। वह मार्बल मंडी में खंडे तोड़ने का काम करता हैं। शनिवार दोपहर में उसकी प|ी काली ने घर में रखे चूहे मारने की दवा खा ली जिसके चलते उसकी तबियत बिगड़ गई। पति गोवर्धन ने मोहल्ले के लोगों के सहयेाग से उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला का पेट साफ करते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया एवं गंभीरावस्था को देखते हुए अजमेर रेफर कर दिया। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि भूलवश उसने चूहे मारने की दवा खा ली थी जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई एवं पति को इत्तला करवाकर बुलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।