- Hindi News
- National
- Ladnu News Rajasthan News Martyr Tej Singh39s Statue Unveiled In Khanpur
खानपुर में शहीद तेजसिंह की प्रतिमा के अनावरण किया
ग्राम खानपुर में शहीद तेजसिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया। भारत-पाक युद्ध सन 1971 में 14 ग्रेनेडियर्स के तेजसिंह पाकिस्तानी सेना से लोहा लेते शहीद हुए थे, वे खानपुर निवासी थे। उनकी स्मृति में खानपुर में स्थापित आदमकद मूर्ति का अनावरण शनिवार को सैनिक कल्याण विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर ने किया। खानपुर में तेजसिंह को भोमियाजी के रूप में पूजा जाता है। खानपुर गांव में उनका देवरा भी बना हुआ है। प्रतिमा अनावरण समारोह में शहीद की वीरांगना भंवर कंवर तथा पुत्र राजेंद्रसिंह राठौड़ मौजूद रहे, जिनका बाजोर नेे सम्मान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह ओडींट, 14 ग्रेनेडियर्स से आए सूबेदार राजेंद्रसिंह राठौड़, समाज सेवी नरपतसिंह गौड़, विश्वजीत कस्वां मालासी, महावीर भोजदेसर मंचासीन रहे।