पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khiwsar News Rajasthan News Meeting Held In Nagaur Executive Of Vishwa Hindu Parishad Expanded

नागौर में हुई बैठक, विश्व हिंदू परिषद की कार्यकारिणी का किया विस्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खींवसर के बंशीवाला मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खींवसर प्रखंड व खंड कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर करवा, जिला विभाग मंत्री पुखराज सांखला ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें प्रेमसिंह भावंडा को अध्यक्ष, ओमप्रकाश तंवर को उपाध्यक्ष, बीरमाराम नायक को सहमंत्री, शंकरलाल निर्मल को सेवा प्रमुख, कुशाल दास को सत्संग प्रमुख एवं मुकेश राठौड़ का बजरंग दल संयोजक नियुक्त किया गया। एवं विश्व हिन्दू परिषद खींवसर खंड में देवेंद्र प्रजापत को नगर अध्यक्ष, दामोदर देवड़ा को मंत्री, चंदनसिंह को सहमंत्री व बबलू खिंची को सेवा प्रमुख नियुक्त किया गया। एवं बैठक में आगामी हिंदू नववर्ष और रामनवमी पर्व मनाने की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई। बैठक में डॉ. धीरेंद्र कुमार शर्मा, रामकुमार दाधीच, जालाराम प्रजापत, बुधाराम तंवर, चैनाराम तंवर, श्रवणदास, गोविंद नायक, नरेन्द्र आदि मौजूद थे।

खींवसर। खींवसर में विहिप की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...