लायंस क्लब मौलासर की बैठक का आयोजन
मौलासर| लायंस क्लब मौलासर द्वारा सदस्यों की बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में की गई, जिसके अन्तर्गत सेवा कार्यों व आगामी माह में प्रांतपाल चुनावों को लेकर चर्चा की गई। मारवाड़ लायंस क्लब मौलासर के अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान पूर्व में क्लब द्वारा किये गये सेवाकार्यों व आगामी कार्यों को लेकर अनेक प्रस्ताव आए, जिन्हें सर्वसम्मति से पास किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रान्तपाल राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, उप प्रान्तपाल सीपी विजयवर्गीय, पूर्व प्रान्तीय सचिव अशोक नुवाल, प्रमोद कुमार, कुचामन सिटी श्यामसुन्दर मंत्री, कोषाध्यक्ष हनुमानराम, हरीश कुमार शर्मा, महावीर प्रसाद, कमल किशोर खंडेलवाल, भवानी सिंह व बाबूलाल राजौरिया उपस्थित रहे।