माहेश्वरी महिला मंडल की बैठक आयोजित
मेड़ता सिटी। (आंचलिक)| माहेश्वरी महिला मंडल मेड़ता की बैठक गुरुवार को माहेश्वरी सेवा सदन में शोभा चांडक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान आगामी 23 मार्च को गणगौर अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस अवसर पर सचिव सरिता मंत्री, कोषाध्यक्ष सरस्वती गट्टाणी, हेमा बंग, संतोष बिड़ला, ममता झंवर, गीता गट्टाणी, नीरू बिड़ला, हेमलता काबरा, प्रमिला मणिहार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।