- Hindi News
- National
- Merta News Rajasthan News Meeting Of Ravana Rajput Mahasabha In Merta Today
रावणा राजपूत महासभा की बैठक आज मेड़ता में
अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा की बैठक रविवार को मेड़ता के नगरपालिका रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित समाज के भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी। महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह पीडियार ने बताया कि बैठक मेड़ता तहसील अध्यक्ष विजेंद्रसिंह कच्छावा की अध्यक्षता में होगी। जिसमें होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जोधपुर में 22 मार्च को होने वाले रावणा राजपूत समाज के अविवाहित युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन के फॉर्म भी जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में युवक युवती सम्मेलन व पालिका चुनावों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।