पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawa News Rajasthan News Meeting On Preparations For Gangaur Fair In Nawan Women Gave Suggestions

नावां में गणगौर मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, महिलाओं ने दिए सुझाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यहां नगरपालिका परिसर में शुक्रवार को गणगौर मेले की तैयारियों के लिए बैठक हुई, जिसमें शहरवासियों ने मेले की भव्यता बढाने के लिए अपने सुझाव दिए। पालिकाध्यक्ष सरिता गोधा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गणगौर मेले को भव्य एवं सर्वोत्तम बनाने के लिए चर्चा की गई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष बाबूलाल बजाज ने कहां कि ईशर-गणगौर की झांकी नगरपालिका परिसर से तीन बजे रवाना करनी चाहिए, जिससे की समस्त व्यवस्था समय के अनुसार बेहतरीन हो सके। किरण लढा ने गौरी गणगौर प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने व अच्छे पुरस्कार देने का सुझाव दिया। नारायण नोखवाल ने बताया कि इस मेले में महिलाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिस प्रकार जयपुर व जोधपुर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, उसी प्रकार नावां में भी आयोजन होना चाहिए। उर्वशी मांधना ने कहा कि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग कैसे आए इस पर ध्यान देना चाहिए तथा पार्षद व प्रतिनिधियों को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए। नवीन गोधा ने कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम और अधिक भव्यता के साथ होना चाहिए। पूजा कुमावत ने कहा कि यदि शहरवासियों की ओर से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की जाए तो इस वर्ष शोभायात्रा की और अधिक भव्यता बढ़ाई जा सकती है। वीर बजरंगी सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश योगी ने शोभायात्रा के दौरान शहर में अधिक से अधिक स्वागत गेट बनाने की बात कही तथा समिति की ओर से हर संभव सहयोग करने की बात कही। साथ ही दो कमेटी बनाई गई। इस अवसर पर मूलचंद लढ़ा, सत्यनारायण लढ़ा, पार्षद मोहन वर्मा, अवधेश पारीक, गणेश कुमावत आदि मौजूद रहे।

नावां. में गणगौर महोत्सव को लेकर चर्चा करती महिलाए।
खबरें और भी हैं...