सामाजिक समरसता का दिया संदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धूलंडी के अवसर पर आदर्श होली गैर एवं सामाजिक समरसता मिलन मंगलवार को किया गया। नगर कार्यवाह अरुण सोनी ने बताया कि नागौर नगर में आदर्श होली का कार्यक्रम 3 स्थानों से किया गया। मुख्य स्थान शाखा के खेल मैदान में संघ के स्वयंसेवक सुबह एकत्रित हुए वहां से बाजरवाड़ा से रवाना होकर ब्रह्मपुरी स्थित संघ कार्यालय में समापन किया गया। नगर के संघ चालक मुकेश भाटी संदीप कांगसिया, देवराज सेन सहित स्वयंसेवकों ने भाग लिया। आवासन मंडल शाखा खेल मैदान से रवाना होकर मिर्धा महाविद्यालय के सामने से होकर गांछा बस्ती और नायक बस्ती पहुंचे। गांछा बस्ती स्थित रामदेव मंदिर में कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला सेवा प्रमुख शिवदेव भाटी सह नगर कार्यवाह रामावतार चांडक तथा मनोज चौहान सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सोनी जी की बाड़ी विनायक नगर स्थित प्रताप शाखा के खेल मैदान से तीसरी गेर रवाना हुई। संघ के जिला संघचालक डॉ केवलराम गौड़, डॉक्टर पवन परिहार, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, मांगीलाल बंसल, रामनिवास सांखला, बजरंग आदि मौजूद थे।