पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक ने की पीएचसी की घोषणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तहसील के गांव दुगस्ताऊ में नलकूप व कक्षा-कक्ष का लोकापर्ण क्षेत्रीय विधायक डॉ. मंजूदेवी मेघवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने दुगस्ताऊ के ग्रामीणों की मांग पर पीएचसी खुलवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ग्राम दुगस्ताऊ के लोगों को चिकित्सा सुविधा का फायदा मिले इसके लिए पीएचसी खुलवाई जाएगी। इस मौके पर उन्होंने 13 की लाख लागत से फिल्टर नलकूप व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्मित कक्षा-कक्ष का लोकापर्ण किया गया। इस मौके प्रधान प्रतिनिधि राजेश सांगवा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने दुगस्ताऊ सरपंच इंदिरादेवी डिडेल के सम्मान समारोह में भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम में मांगलोद सरपंच महिपाल थालौड़, राजेन्द्र डिडेल, राजेश रलिया, चैनाराम डारा, मोहनराम यादव सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

जायल. दुगस्ताऊ में शिलान्यास करते विधायक।
खबरें और भी हैं...