विधायक मिर्धा की जनसुनवाई 15 को
डेगाना| विधायक विजयपाल मिर्धा की ओर से 15 मार्च को जनसुनवाई व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी। मीडिया प्रभारी इब्राहिम खान ने बताया कि हर माह होने वाली मासिक मीटिंग का आयोजन इस बार 15 मार्च को दोपहर साढ़े 12:30 होगा। इसमें विधायक विजयपाल सिंह मिर्धा एवं रिछपाल सिंह मिर्धा आमजन की समस्याएं सुनेंगे।