पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badu News Rajasthan News Mp39s Charge Congress Does Not Want To Talk About Development In Lok Sabha

सांसद का आरोप : कांग्रेसी नहीं चाहते कि लोकसभा में विकास की बात हो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार की देर शाम बडू गांव की कुरड़ियों की ढाणी पहुंचे, जहां आयोजित समारोह में भाग लिया। समारोह में उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं। नागौर की जनता ने जिस उद्देश्य से उन्हें चुनकर देश की संसद में भेजा है। उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेसी नहीं चाहते कि लोकसभा में विकास की बात पर बोला जाए। उन्होंने अपने उद्बोधन में पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा और कांग्रेस पर काफी कटाक्ष किए। लोकसभा में कोरोना को लेकर उनके बयान के बाद उपजे विवाद के बारे में कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा। इससे पूर्व सांसद का कुरडियों की ढाणी में सेवानिवृत कमांडो मांगीलाल कुरडिया सहित परिजनों ने स्वागत किया। सांसद कार्यक्रम के बाद बडू में फौजी मुकेश काला के यहां पहुंचे, जहां स्वागत कार्यक्रम हुआ। वहां से हरनावां रानाबाई मंदिर में दर्शन करने के बाद नागौर के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में आरएलपी की महिला प्रदेशाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी, लच्छाराम बडारडा, गिरधारी लाल मुंदलिया, बैंक अधिकारी अर्जुनराम चौधरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज भगत, हुकमाराम गोदारा, प्रेमाराम खोखर, आशाराम बाजिया, भागूराम आंवला, रामेश्वर थाकण, हरिराम आंचरा, पूर्व सरपंच बालाराम काला, पूर्व सरपंच रिद्धाराम सारण, धर्मा राम कुरड़िया, ईश्वरराम अांचरा, मेहराम बाबल, रामअवतार आदि मौजूद रहे।

बड. आयोजित समारोह मे बेनिवाल के साथ मंचासीन अतिथि।
खबरें और भी हैं...