- Hindi News
- National
- Nawa News Rajasthan News Navan A Procession Was Organized On The Anniversary
नावां : वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
यहां छीपों का मोहल्ला स्थित परमहंस मोतीराम महाराज के मंदिर में गुरुवार को वार्षिक मेला महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। वार्षिकोत्सव की पूर्व संध्या पर जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय भजन गायकों ने रात्रि 1 बजे तक भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसके बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। गुरुवार दोपहर में शोभा यात्रा निकाली गई। जो कस्बे के पीपली बाजार, बोहरों का मोहल्ला, झंडा चौक एवं सुभाष चौक होती हुई जोगियों के आसन स्थित परमहंस की समाधि स्थल तक पहुंची। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मंगल कामनाएं की। शोभायात्रा में भगवान शिव, राधा कृष्ण व राम लखन की झांकियां सजाई गई।