पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Didwana News Rajasthan News Ncc Cadets Of Bangar College Received Training In Firing And Handling

बांगड़ कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने फायरिंग व हैंडलिंग का प्रशिक्षण लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय राजकीय बांगड़ महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने गुरुवार को आयोजित फायरिंग कैंप में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कमांडिंग अधिकारी गणेश भट्ट के निर्देशन में 2 राज बटालियन चूरू की फायरिंग रेंज में आयोजित फायरिंग कैंप में एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग एवं वेपन हैंडलिंग का अभ्यास एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनसीसी अधिकारी प्रो. अविनाश अग्रवाल ने बताया कि फायरिंग कैंप में 2 राज बटालियन चूरू के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रुप एवं कंपनीज के सबसे माहिर निशानेबाज कैडेट्स को आगे थल सेना कैंप (टीएससी) एवं राष्ट्रीय स्तर के फायरिंग कैंप में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। फायरिंग की गतिविधियों का लेफ्टिनेंट कर्नल रमेश कुमार एवं सूबेदार मेजर उत्तर कुमार राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान सूबेदार अजीत, सूबेदार बाबूलाल, सूबेदार राजेश, हवलदार मोहन ने बांगड़ कॉलेज के द्वितीय वर्ष प्रशिक्षु एसडी, एसडब्ल्यू कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एसडी महावीर, नरेन्द्र नेहरा, जेठू सिंह, रविराज तथा एसडब्ल्यू कमला कड़वासरा, चन्दा खीचड़, पूजा थोरी एवं मनीषा गोदारा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लेफ्टिनेंट कर्नल रमेशकुमार ने बताया कि फायरिंग कैम्प में हथियार चलाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

डीडवाना, प्रशिक्षण प्राप्त करते एनसीसी कैडेट्स।
खबरें और भी हैं...