पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ren News Rajasthan News Need To Bring The Principles Of Saints To Life Sant Pancharam Maharaj

संतों के सिद्धांतों को जीवन में उतारने की जरूरत- संत पांचाराम महाराज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समीप के सोगावास में रविवार सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस मौके पर दरियावजी खेजड़ा आश्रम के संत पांचाराम महाराज ने कहा कि जीवन में चाहे कितना भी संकट आए पर भजन भक्ति और भगवान का सानिध्य नहीं छोड़ना चाहिए। संकट में ईश्वर स्मरण रखने वाला ही सच्चा साधक है। सच्चा साधक गुरु कृपा से कल्याण की इच्छा रखता है। संतों के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को धन्य बनाना चाहिए। शीशे को सदैव सन्मुख रहना चाहिए। सत्संग एवं संतों के सिद्धांतों को जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर संत राजाराम महाराज, रमताराम महाराज, भीखाराम अजनबी, भैरूराम रियाड़, रामनिवास रियाड़, प्रतापराम घासल, छोटूराम, अंबालाल घांची, जगदीश घांची, बंशीलाल प्रजापति, अमरा राम माली, धर्माराम गढ़वाल, हुकमाराम घटेला, सेवाराम सहित अनेक संत लोग मौजूद थे।

रेण| बुचाजी पर्यावरण संरक्षण संस्थान पोलास विश्नोइयां में आयोजित पर्यावरण मेले के अवसर पर व्याख्याता दिलीप सिंह विश्नोई के निवास स्थान पर खम्मुराम विश्नोई के आगमन पर संस्थान के सदस्य हेतराम लामरोड़ व पर्यावरण प्रेमियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

पर्यावरणविद् की टीम में जगराम भांबू, भंवरी देवी वरिष्ठ पर्यावरण सेविका, फौजी बीरमाराम, बीरमाराम चौधरी आदि पर्यावरण मेले के लिए यहां पहुंचे। गुरुवार को पर्यावरण टीम द्वारा पोलास विश्नोइयां में प्रातः स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्वागत में अनिल ऐचरा, कविता विश्नोई, सरला विश्नोई, गायत्री व्यास, कमल किशोर व्यास आदि का स्वागत किया गया।

मेड़ता सिटी. समीप के सोगावास में प्रवचन करते संत पांचाराम महाराज व मौजूद श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...