- Hindi News
- National
- Nawa News Rajasthan News New Zealand Lost Their Sixth Consecutive Odi In Sydney Australia Won After Five Matches
न्यूजीलैंड सिडनी में लगातार छठा वनडे हारा, ऑस्ट्रेलिया पांच मैच बाद जीता
कोरोनावायरस के कारण खाली स्टेडियम में खेला गया मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 71 रन से हराया। इसके साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड की टीम सिडनी मैदान पर लगातार छठा वनडे हारी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 5 वनडे हारने के बाद कोई मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 258 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 187 रन बनाकर आउट हो गई। मिचेल मार्श (27 रन, 3 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने। सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च काे खेला जाएगा। डेविड वॉर्नर (67) और एरोन फिंच (60) ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और स्कोर चार विकेट पर 165 रन हो गया। मार्नस लबुशेन (56) और मिचेल मार्श (27) ने 59 रन जोड़कर टीम को संभाला।
दर्शकों के नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को खुद गेंद खोजनी पड़ी
न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद धीमी रही
जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद धीमी रही। टीम ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 28 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। मार्टिन गप्टिल ने 40 रन बनाए। 96 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद लाथम (38) और ग्रेंडहोम (25) ने छठे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। हेजलवुड ने लाथम को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। पूरी टीम 41 ओवर में 187 रन बनाकर आउट हो गई।
दोनों कप्तान ने पहले हाथ मिलाया। फिर कोहनी टकराई।