झाड़ियों में मिला नवजात का शव
कस्बे के डिस्कॉम मोड पर शनिवार सुबह एक नवजात का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थांवला थाने के एएसआई यासीन खां मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा शव को सीएचसी पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया। सुल्तान मोहम्मद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नवजात शिशु के शव का ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया।