पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Nityanand Surishwar Maharaj39s City Entrance Will Be Today

नित्यानंद सुरीश्वर महाराज का नगर प्रवेश आज होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागौर| गच्छाधिपति शांतिदूत आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यानंद सुरीश्वर महाराज का 13 मार्च को सुबह रेलवे स्टेशन स्थित चंद्रप्रभु स्वामी जैन मंदिर से नगर प्रवेश होगा। महा मंगलकारी मांगलिक सक्रांति महोत्सव के लिए सुबह साढ़े 8 बजे से गच्छाधिपति आचार्य नित्यानंद सुरीश्वर, मुनिराज मोक्षानंद विजय, मुनिराज, पद्मशील विजय महाराज साहब व साध्वी पूर्ण प्रज्ञा श्रीजी आदि ठाना का नगर प्रवेश होगा। चंद्रप्रभु स्वामी जैन मंदिर से होते हुए वरघोड़ा नया दरवाजा, बांगाणियों की गली व शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बोहरावाड़ी स्थित तपागछ श्रीसंघ के उपाश्रय में धर्म सभा में परिवर्तन हो जाएगा। प्रवेश वरघोड़े व साधार्मिक वात्सल्य का लाभ मगीदेवी व नथमल चौरड़िया के सुपुत्र अर्जुनमल, कनकमल, प्रकाशमल, राजेश कुमार चौरड़िया परिवार ने लिया।
खबरें और भी हैं...