पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawa News Rajasthan News No Meters Of Water Connections Still Charging Service Bills

पानी कनेक्शनों के मीटर नहीं, फिर भी बिल में वसूल रहे हैं सर्विस चार्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में जलदाय विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को दस्तावेजों में पानी के मीटर आवंटित कर रखे हैं लेकिन धरातल पर कहीं भी मीटर नजर नहीं आ रहे हैं। इसके चलते सभी उपभोक्ताओं से एक जैसा शुल्क ही वसूला जा रहा है। जिससे कई उपभोक्ता जो कम पानी उपयोग करते है वे अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे है। जबकि जलदाय विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से स्थाई शुल्क के नाम पर भी रुपए लिए जा रहे है। जलदाय विभाग की ओर से शहर में करीब 5 हजार नल कनेक्शन दे रखे है। अधिकांश नलों पर कागजों में ही मीटर लगे हुए है। वहीं जिन लोगों के मीटर लगे हुए है वह सभी खराब हो चुके हैं। जलदाय विभाग की ओर से जारी किए गए बिलों में मीटर क्रमांक भी रहता है तथा मीटर पठन के आंकड़े भी लिखते हैं लेकिन धरातल में हजारों में से कोई एकाध कनेक्शन धारियों के ही मीटर लगे हैं।

वार्ड 16 में नहीं हो रही है जलापूर्ति, फिर भी हर माह बिल कर देते हैं जारी


ऐसे में बड़ा सवाल है कि विभागीय अधिकारी प्रतिमाह पानी खपत का आंकलन या रीडिंग कैसे निकालते हैं। विभाग की ओर से मीटर का सर्विस चार्ज भी लिया जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को अनायास ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार भी है। वर्तमान में शहर में सभी उपभोक्ताओं को औसत बिल दिया जा रहा है। गत माह जलदाय विभाग की ओर से अधिकांश उपभोक्ताओं को एक साल के बिल दे दिए गए। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मध्यम वर्ग व गरीब वर्ग के लोगों की ओर से बिल की राशि जमा करवाना मुश्किल हो गया। विभाग की ओर से पूरे साल बिल जारी नहीं कर एक साथ बिल जारी कर दिए गए जिससे पानी के बिलों की राशि हजारों रुपए हो गई।

शहर के वार्ड संख्या 16 के लोगों ने बताया कि लगभग 2 वर्ष से नलों में पानी नहीं आ रहा है। कुछ इलाकों में बिलकुल कम पानी आता है। जलदाय विभाग के अधिकारियों व उपखण्ड अधिकारी को बार बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। यदि नलों में आता भी है तो एक से दो बाल्टी पानी ही आता है। लेकिन विभाग की ओर से शहर के अन्य उपभोक्ताओं की तरह ही बिल जारी कर दिया जाता है।

अवैध कनेक्शनों को मिल रहा बढ़ावा:

शहर में वैसे तो कागजों में सभी नलों पर मीटर बता रखे है लेकिन मौके पर कहीं भी मीटर नहीं लगे होने से अवैध कनेक्शनों का पता नहीं चल पा रहा है। वहीं कई लोग गुपचुप तरीके से मुख्य राइजिंग लाइन व कॉलोनियों में बिछाई गई पाइप लाइन में अवैध नल कनेक्शन लेकर पानी की चोरी कर रहे है। लेकिन विभाग की ओर से अवैध नल कनेक्शनों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नए उपभोक्ताओं के लगा रहे हैं मीटर

िजन उपभाेक्ताअाें के मीटर लगे हुए है उन्हें मीटर के अनुसार बिल जारी किया जाता है तथा अन्य उपभाेक्ताअाें काे फ्लेट रेट के अनुसार बिल जारी किया जाता है। नए उपभाेक्ताअाें के मीटर लगाए जा रहे है तथा धीरे-धीरे सभी उपभाेक्ताअाें के मीटर लगा दिए जाएंगे।
-अशाेक ढाका, जेईएन, जलदाय विभाग नावां शहर।

नावां सिटी. पानी कनेक्शन पर लगा बंद पड़ा पानी का मीटर।
खबरें और भी हैं...