पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Merta News Rajasthan News No Water Supply On Platform 2 And 3 Of Merta Road Station

मेड़ता रोड स्टेशन के प्लेटफार्म 2 व 3 पर नहीं हो रही जलापूर्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 पर पिछले दो दिनों से यात्रियों को पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकांश ट्रेनों का आवागमन प्लेटफार्म 2 व 3 पर रहता है। मगर दो दिन से दोनों प्लेटफार्म पर बने वाटर बूथों में पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में यात्रियों को बोतल बंद पानी खरीदने की विवशता बन गई है। तो दूसरी ओर खान पान की स्टॉलों में पानी नहीं आने से वेंडरों को चाय, पकौडा बनाने के लिए बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। रेल प्रशासन की लापरवाही से यात्री, वेंडर्स व रेलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मगर रेल प्रशासन के द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है।

खबरें और भी हैं...