पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Makrana News Rajasthan News Nursing Workers Gave Message Do Not Be Afraid Of Corona Need To Take Some Precautions

नर्सिंगकर्मियों ने दिया संदेश : कोरोना से डरे नहीं बचाव के लिए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_मकराना | लगनशाह मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज मकराना के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने शुक्रवार को कोरोना वायरस व इससे बचाव के लिए नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर में रैली निकाली। रैली लगनशाह अस्पताल से रवाना होकर जूसरी चौराहा, मालियों की ढाणी, नदी चौक, पीर की दरगाह, हरिजन बस्ती होते हुए वापस अस्पताल पहुंची। विद्यार्थियों ने नागरिकों को कोरोना वायरस, इसके संक्रमण के तरीके, वायरस से बचाव, संक्रमण रोकने सहित अन्य मौसमी बीमारियों के बारे में जागरूक किया। इससे पूर्व नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसीपल सईद बेग ने कॉलेज में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। रैली के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सहयोग किया।
*photocaption*
खबरें और भी हैं...