पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PHEE News Rajasthan News On The Very First Day Of The Wedding The Bride To Be39s Uproar Throwing Away The Bangle Shouted Loudly Said Quotdrugs Are Neededquot

शादी के पहले ही दिन ससुराल आई दुल्हन का हंगामा, चूड़ा उतारकर फेंका, जोर-जोर से चिल्लाकर बोली- ड्रग्स चाहिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ससुरालवाले नशा
मुक्ति केंद्र ले गए, इलाज के बाद लौटे


नशे ने किस तरह पंजाब को जकड़ लिया है, इसका खौफनाक उदाहरण फिरोजपुर में देखने को मिला। घरवालों ने लड़के की शादी बड़ी धूमधाम से की, लड़के ने भी शादी के कई सपने देखे थे लेकिन शादी के पहले ही दिन उसके सपने चूर-चूर हो गए। पहले ही दिन ससुराल आई दुल्हन ने नशा देने के लिए हंगामा कर दिया। चूड़े उतारकर फेंके और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। यह देख सास व ससुर डर गए और तुरंत उसे नशा मुक्ति केंद्र ले गए। वहां इलाज कराने के बाद उन्होंने डॉक्टर से कहा कि लिखकर दे दें कि ये नशा करती है ताकि अपने बेटे की शादी तुड़वा सकें। हालांकि, डॉक्टर के काफी समझाने के बाद वह इलाज कराने को राजी हो गए हैं।

(नाम व पते का खुलासा इसलिए नहीं किया गया ताकि संबंधित परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस न पहुंचे)

2 साल से कर रही थी नशा, ससुराल आते ही बुरी तरह तड़प उठी

बीते दिनों नशा मुक्ति केंद्र में एक दंपती नवविवाहिता को नशा छुड़वाने की दवाई दिलाने पहुंचा। नवविवाहिता नशे की लगी लत के कारण नशा न मिलने के चलते बुरी तरह से तड़प रही थी। केंद्र में पहुंचने पर डॉक्टरों की ओर से युवती का इलाज किया गया, जिसके बाद वह कुछ शांत हुई। युवती को लेकर केंद्र में पहुंचे उसके सास व ससुर ने बताया कि उनके बेटे की पिछले गुरुवार ही उक्त युवती से शादी हुई है। उन्हें नहीं मालूम था कि लड़की नशे की आदी है। उन्होंने कहा कि शादी ठीक ठाक हो गई। सभी लोग दुल्हन को लेकर घर आ गए। घर में कुछ देर बाद ही बहू को नशे की तलब लगने लगी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उक्त युवती ने अपना चूड़ा भी उतार फेंका और ड्रग्स देने के लिए मिन्नतें करने लगीं। उन्होंने कहा कि उनका बेटा यह सब देखकर बुरी तरह से हताहत हो गया और तुरंत उसे वापस छोड़कर आने के लिए कहने लगा मगर किसी प्रकार वह उसे संभालते हुए केंद्र में पहुंचे हैं। डॉक्टर ने बताया कि उक्त युवती करीब 2 साल से हेरोइन लेने की आदी है। इसी के चलते शादी के पहले दिन ही नशे की तलब लगने लगी तो उसने बवाल खड़ा कर दिया। नशामुक्ति केंद्र में नवविवाहिता बहू को लेकर पहुंचे उसके सास-ससुर ने डाॅक्टरों से कहा कि वह उन्हें लिख दें कि उक्त युवती नशे की आदी है ताकि वह युवती के परिजनों को दिखाकर यह रिश्ता तोड़ सकें।


खबरें और भी हैं...