अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
गोटन | बासनी सिया चारणा में गोटन पुलिस ने अवैध देशी शराब के 55 पव्वे जब्त कर एक को गिरफ्तार किया है। एएसआई श्रवण चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बासनी सिया चारणा में देशनोक निवासी हरेन्द्र उर्फ पींटू एक सफेद कटटे में अवैध शराब के 55 पव्वे बेचते हुए पाया गया। जिस पर गोटन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के पव्वे जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया ।