- Hindi News
- National
- Ladnu News Rajasthan News Opium Cultivation Among Mustard In Buldu 860 Kg Crop Seized 10 Kg Opium Caught By Car In Ren Too
बल्दू में सरसों के बीच अफीम की खेती, 860 किलो फसल जब्त, रेण में भी कार से 10 किलो अफीम पकड़ी
लाडनूं पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर ग्राम बल्दू के एक खेत में सरसों की फसल के बीच में बोई गई अफीम-डोडा की फसल जब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम बनाकर बल्दू सरहद में स्थित एक खेत मेंं दबिश दी गई, जिसमें पुलिस की ओर से डोडा तोड़ी हुई और डोडा लगी हुई 860 किग्रा 520 ग्राम अफीम की हरी फसल जब्त की।
इस जब्तशुदा हरी फसल के सूखकर तैयार हो जाने पर इसका बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपए आंका गया है। पुलिस की इस दबिश देने वाली टीम में सीआई मुकुट बिहारी मीणा, सीआई कृष्णचंद, मुख्य आरक्षी बंशीलाल, सिपाही गोपालराम, जितेन्द्र कुमार, जल सिंह, राजेन्द्र, मांगीलाल व रामदयाल शामिल थे।
सात घंटे तक चली लाडनूं पुलिस की कार्रवाई
जब्त की गई डोडा की फसल मेंं 258 किग्रा डोडा तोड़े हुये पौधे थे और 526 किग्रा डोडा तोड़ी हुई फसल तथा 76.520 किग्रा खड़ी फसल डोडा तोड़ी हुई थी। इस सारी फसल को बारदाना के बोरों में भरकर जब्त किया गया। पुलिस को देखते ही खेत मालिक वहां से फरार हो गया, लेकिन मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर खेत में मिले आरोपी दुर्गाराम (20) पुत्र गोपालराम जाट निवासी बल्दू को गिरफ्तार किया गया। खेत का मालिक गोपालराम पुत्र पूसाराम जाट निवासी बल्दू की पुलिस को तलाश है, जो वहां पुलिस को पहुंची देखते ही वहां से फरार हो गया।
पुलिस को इस कार्रवाई में करीब 7 घंटे का समय लगा। पुलिस ने मुखबिर की बताई जानकारी के आधार पर खेत में दबिश देकर सरसों के खेत के बीच में करीब आधा बीघा भूमि में अफीम की फसल बरामद की।
पकड़े गए दो युवक एमपी के, एक भीलवाड़ा का, नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई
रेण | नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एक कार से 10 किलो 290 ग्राम अफीम के साथ तीन जनों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार नारकोटिक्स विभाग जोधपुर की टीम ने नेशनल हाईवे 89 स्थित रेण रेलवे फाटक पर मेड़ता से नागौर की तरफ जा रही एक कार की तलाशी ली। कार में सवार तीन आरोपी राजमल अग्रवाल पुत्र केशर सिंह धामनिया निवासी नीमच (मध्यप्रदेश), देवेंद्र कुमार पुत्र शिवलाल धनगर ग्राम रानपुरा पोस्ट धामनिया (मध्यप्रदेश), कमलेश कुमार बरोला पुत्र दीपचंद बरोला पोस्ट रामपुरा बदनोर (भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर मारूति कार में 6 प्लास्टिक के पैकेट में रखी लाखों रुपयों की 10 किलो 290 ग्राम अफीम बरामद करने की कार्रवाई की। कार चित्तौड़ गढ़ पासिंग है, जो नागौर की तरफ जा रही थी। नारकोटिक्स विभाग की टीम की ओर से आरोपियों को पकड़कर गहन पूछताछ की गई। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो मध्यप्रदेश के व एक राजस्थान का है, जिनका मेडिकल मुआयना करवाकर मेड़ता कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी आरोपियों से रेण पुलिस चौकी में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने रात भर पूछताछ की। अफीम के अलावा मारूति कार में हजारों रुपयों की नकदी भी बरामद की गई। अबविशेष टीम की ओर से आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बल्दू में खेत मालिक भागा, बेटा गिरफ्तार, रेण में अफीम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त
पकड़े गए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी अफीम के बीज कहां से लाया और डोडा-पोश्त वगैरह का उत्पाद किसको सप्लाई करता था तथा वह कितने साल से यह खेती कर रहा था। यह सब पूछताछ में सामने आएगा। संभावना है कि इस क्षेत्र में अन्य भी कई स्थानों पर अफीम की फसल मिल सकती है। पुलिस जांच में जुटी है।
लाडनूं. पुलिस द्वारा जब्त की गई अफीम की हरी फसल। रेण. रेण में 10 किलो 290 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी।
अारोपी