पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladnu News Rajasthan News Opium Cultivation In Buldu 860 Kg Crop And 10 Kg Opium Seized In Raina

बल्दू में अफीम की खेती, 860 किलो फसल तो रेण में 10 किलो अफीम जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाडनूं पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर ग्राम बल्दू के एक खेत में सरसों की फसल के बीच में बोई गई अफीम-डोडा की फसल जब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम बनाकर बल्दू सरहद में स्थित एक खेत मेंं दबिश दी गई, जिसमें पुलिस की ओर से डोडा तोड़ी हुई और डोडा लगी हुई 860 किग्रा 520 ग्राम अफीम की हरी फसल जब्त की। इस जब्तशुदा हरी फसल के सूखकर तैयार हो जाने पर इसका बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपए आंका गया है। जब्त की गई डोडा की फसल मेंं 258 किग्रा डोडा तोड़े हुये पौधे थे और 526 किग्रा डोडा तोड़ी हुई फसल तथा 76.520 किग्रा खड़ी फसल डोडा तोड़ी हुई थी। पुलिस को देखते ही खेत मालिक वहां से फरार हो गया। मौके पर खेत में मिले आरोपी दुर्गाराम (20) पुत्र गोपालराम जाट निवासी बल्दू को गिरफ्तार किया गया। खेत मालिक गोपालराम पुत्र पूसाराम जाट निवासी बल्दू की पुलिस को तलाश है।

रेण | नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एक कार से 10 किलो 290 ग्राम अफीम के साथ तीन जनों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार नारकोटिक्स विभाग जोधपुर की टीम ने नेशनल हाईवे 89 स्थित रेण रेलवे फाटक पर मेड़ता से नागौर की तरफ जा रही एक कार की तलाशी ली। कार में सवार तीन आरोपी राजमल अग्रवाल पुत्र केशर सिंह धामनिया निवासी नीमच (मध्यप्रदेश), देवेंद्र कुमार पुत्र शिवलाल धनगर ग्राम रानपुरा पोस्ट धामनिया (मध्यप्रदेश), कमलेश कुमार बरोला पुत्र दीपचंद बरोला पोस्ट रामपुरा बदनोर (भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर कार में 6 प्लास्टिक के पैकेट में रखी लाखों रुपयों की 10 किलो 290 ग्राम अफीम बरामद करने की कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...