- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Panch Sarpanch Elections Today In 88 Panchayats Of 4 Blocks
4 ब्लॉक की 88 पंचायतों में पंच-सरपंच चुनाव आज
जिले की चार पंचायत समितियों की 88 ग्राम पंचायतों में रविवार को सरपंच व वार्ड पंच के चुनाव होंगे। इसको लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से कुचामन, खींवसर, मकराना व डीडवाना पंचायत समितियों में 408 मतदान केंद्र बनाएं गए है। जहां रविवार को 3 लाख 83 हजार 544 मतदाता गांवों के सरकार चुनेंगे। इसके तहत कुचामन की 31 ग्राम पंचायतों, मकराना में 23 ग्राम पंचायतों, डीडवाना में 2 ग्राम पंचायतों व खींवसर में 32 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के चुनाव होंगे। इसको लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित मिर्धा कॉलेज से मतदान दल रवाना हुए। कुचामन पंचायत समिति में 33 ग्राम पंचायतें है। मगर नारायणपुरा व मंडावरा पंचायत में चुनाव नहीं होने से अब 31 ग्राम पंचायतों में ही चुनाव होगे। इनमें 196 सरपंच प्रत्याशी मैदान में है। वही कुचामन पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 339 वार्डों है। जिनमें से 198 वार्डों में वार्डपंच निर्विरोध चुने जा चुके है। ऐसे में अब रविवार को 141 वार्डों में ही मतदान होगा जहां मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगे। कुचामन पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों में 1 लाख 26 हजार 445 मतदाता पंजीकृत है।
पंचायत चुनाव-2020
मेरा गांवमेरी सरकार