पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuchaman News Rajasthan News Panchayat Elections Election Training Given To Police And Administrative Officials

पंचायत चुनाव: पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिया चुनाव प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायत चुनावों को लेकर शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में सरपंच, पंच व उप सरपंच चुनाव के लिए पूर्व तैयारी हेतु पुलिस मोबाइल पार्टी, पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी, एरिया मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट की संयुक्त बैठक हुई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं के प्रति सजग रहें। मतदान केंद्र में मोबाइल लेकर प्रवेश न करने, मतदाताओं की पहचान के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची दरवाजे के बाहर चस्पा करने, मतदान केन्द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं छाया, पानी, रोशनी, मतदान दलों के लिए आवास, भोजन, आदि की समुचित व्यवस्था करने तथा अपनी निगरानी में सारी चुनाव कार्य संपादित करवाने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट ने मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में कोई वाहन प्रवेश न करने, 100 मीटर की परिधि में मतदाताओं से मत याचना न किए जाने सहित विस्तार से आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक नगाराम चौधरी ने कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी ली। बैठक में उपखंड अधिकारी डीडवाना अंशुल सिंह, तहसीलदार दयानंद रूयल, तहसीलदार रियांबड़ी धीरज झाझड़िया, तहसीलदार नावां गुरुप्रसाद तंवर, थानाधिकारी कुचामन रामवीर जाखड़, थानाधिकारी नावां सतीश मीणा, जायल थानाधिकारी खेमाराम, मारोठ थानाधिकारी दिलीप सेहल, मौलासर थानाधिकारी पांचू राम, विकास अधिकारी रणवीर सिंह, चुनाव प्रभारी श्रीबल्लभ तिवाड़ी, चंपालाल कुमावत मौजूद रहे।

कुचामन सिटी. पंचायत चुनावों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी।
खबरें और भी हैं...