- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Passengers Getting Upset Due To Mud Spreading Near The Old Power House
पुराने बिजली घर के पास कीचड़ फैलने से राहगीर हो रहे परेशान
नागौर| पुराना बिजली घर के पास गुरुवार को मुख्य मार्ग पर गंदा पानी बीच मार्ग पर फैल गया। भार्गव बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर नालियों से निकल कर फैले इस गंदे पानी से लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिकों ने बताया कि यहां सफाईकर्मी तो आते है लेकिन नाले और नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं करते। जिसके कारण आए दिन बीच मार्ग में कीचड़ फैल जाता है। कीचड़ के कारण मच्छर उत्पन्न होते है व लोगांे को मलेरिया होने की आशंका बढ़ गई है। इस बारे में सभापति मांगीलाल भाटी से बात की तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह सफाई व्यवस्था करवा दी जाएगी।