पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manglana News Rajasthan News People Played Holi Sweetened With Jaggery In Mangalana39s Stronghold

मंगलाना के गढ़ में लोगों ने खेली होली, गुड़ से मीठा करवाया मुंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम दयालपुरा, मीठड़ी मारवाड़, लाछड़ी, फिरवासी, तेजपुरा, ध्यावा, खींवज, पांडोराई, ललासरी, सुदरासन, मावा, बरड़वा, नुवां, क्यामसर, पायली, सूपका में होली व धुलंडी का पर्व धूमधाम से मनाया। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई।

मंगलाना| ग्राम मंगलाना में होली स्नेह मिलन को लेकर धुलंडी के अवसर ग्रामीणों ने गढ़ में एकत्रित होकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पंडित द्वारा पूर्ण विधि विधान व मंत्रोच्चार से गांव में सुख शांति की कामना कर मौजूद लोगों के तिलक लगाया गया व गुड़ से मुंह मीठा करवाया गया। इस दौरान पंडित ने वर्ष भर के पंचांग का वाचन किया। सामूहिक स्नेह मिलन के बाद लोगों ने होली खेली जो शाम को चारभुजा मंदिर में होने वाली आरती तक चली। इस आरती में गांव के लोग सामूहिक भाग लेते है।

बोरावड़| कस्बे सहित आस पास के ग्रामीणांचल में होली पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं महिला तथा नवयुवतियों ने धुलंडी के दिन से गणगौर का पूजन शुरू किया। कस्बे के हर गली मोहल्ले में युवाओं की टोली रंग में रंगी नजर आई। इसी प्रकार धुलंडी पर युवाओं व बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। कस्बे की करणी काॅलोनी, स्वर्णकार मोहल्ला, सदर बाजार, नया बाजार, व्यास चौक, बालू खेड़ा, गणेश काॅलोनी सहित अनेक स्थानों पर होलिका दहन किया गया।

मीठड़ी मारवाड़. चंग के साथ फाग गीत गाते गैरिएं।
खबरें और भी हैं...