पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawa News Rajasthan News Personnel Of Samsa In 14 Blocks Did Not Receive Salary For 3 Months

14 ब्लॉक में समसा के अधिकारियों कार्मिकों 3 माह से नहीं मिला वेतन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में संचालित शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण परियोजना समग्र माध्यमिक शिक्षा अभियान (समसा) में तैनात जिले के 125 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा है। समसा के तहत जिले के 14 ब्लॉकों में ये कर्मचारी तैनात हैं, इन्हें अंतिम वेतन दीपावली के बाद भुगतान किया गया था। नवंबर तक का भुगतान करने के बाद आज दिन तक इन 125 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। समसा में बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण इन कार्मिकों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। अधिकांश समसा कार्मिकों को डीए-टीए का भी भुगतान नहीं हो रहा है। कईयों को पांच माह से तो कइयों को तीन माह से वेतन नहीं मिला। ऐसे में कार्मिकों की परेशानियां बढ गई है। अधिकृत जानकारी के अनुसार समग्र माध्यमिक शिक्षा अभियान समसा के तहत जिले के 14 ब्लॉकों में समसा की परियोजना चल रही है। जानकारों के अनुसार समसा इन दिनों जिले के नागौर, मेड़ता, मकराना, डीडवाना, डेगाना, कुचामन, नावां, मौलासर, जायल, परबतसर, मूंडवा, रियांबड़ी, खींवसर तथा लाडनूं ब्लॉक में संचालित हो रही है। इस परियोजना के तहत एक ब्लॉक में एक अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, दो संदर्भ व्यक्ति, दो यूडीसी, एलडीसी सहित पांच से दस कर्मचारी तैनात है। इनका मूल काम विद्यालयों का प्रबंधन, निर्माण व मरम्मत, प्रशिक्षण तथा नवाचार लागू करवाना है। जानकारों की मानें तो नवंबर में समसा के तहत सरकार ने 8 करोड़ का बजट दिया जो समसा में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को दिसंबर 2019 में बांटा गया। नतीजतन, समसा कार्मिकों की दीपावली काली गई। उन्हें दीपावली जैसे त्योहार पर वेतन नहीं मिला। कमोबेश यही स्थिति होली पर रही।

1 माह में 12 स्कूल चैक करने जरूरी मगर पास नहीं हुए टूर बिल : अधिकारियों व कार्मिकों को एक माह में अपने अपने ब्लॉक के 12 स्कूल अनिवार्य रूप से चैक करने जरूरी है। ये अधिकारी अपने ब्लॉक के गांवों में संचालित सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने जाते हैं मगर दुर्भाग्य से इन कार्मिकों को वेतन के साथ साथ डीए टीए भी नहीं मिल रहा है। मेड़ता ब्लॉक के अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी बक्शू खां की मानें तो उन्हें पिछले डेढ़ साल से डीए टीए का भुगतान नहीं हुआ। अकेले बक्शू खां के 40 हजार से ज्यादा के डीए-टीए के बिल पेडिंग पड़े हैं जिनका भुगतान अब तक नहीं उठाया।

खबरें और भी हैं...