पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फूलडोल महोत्सव : बरसे पुष्प व गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के लीचाणा रोड स्थित भादी पीठ मंदिर में सोमवार शाम भादी पीठाधीश्वर महंत रेवतीरमण दास महाराज के सान्निध्य में फूलडोल महोत्सव का आयोजन हुआ। शाम को भादीबिहारी की प्रतिमा को विशेष शृंगार किया गया। भादी पीठाधीश्वर महंत रेवतीरमण दास महाराज व लुकुट वल्लभ गौड़, मुकुट वल्लभ गौड़, नंदलाल प्रजापत, मनोहर सिंह, बनवारी लाल दाधीच, यमुना सूरदास पांचोता, गोपाल दमामी, किशन कलावत, श्रीकांत गौड़ आदि ने भजन व होली के गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। तत्पश्चात भादीबिहारी की संध्या कालीन आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

नावां सिटी| होली के अवसर पर रविवार शाम राम लक्ष्मण कॉलोनी में मोदी परिवार व श्याम परिवार की ओर से फागोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय व अतिथि कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां देकर गुलाल व फूलों से होली खेली गई। इस अवसर पर दिलीप व प्रदीप मोदी ने भगवान कृष्ण की झांकी सजाने के साथ ही अखंड ज्योति जलाई। शुभारंभ गौतम खंडेलवाल ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद जयपुर के अमित नामा, हर्षित दाधीच, मुकेश राजपुरोहित, ललित चावड़ा, मुरली पाराशर, नरेंद्र अजमेरा, राजकुमार सोनी आदि ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

नावां. फागोत्सव के दौरान सजा भगवान कृष्ण का दरबार।
खबरें और भी हैं...