- Hindi News
- National
- Didwana News Rajasthan News Police Caught Illegal Gold Worth 90 Lakh In Blockade Businessman Arrested
नाकाबंदी में पुलिस ने 90 लाख का अवैध सोना पकड़ा, व्यापारी गिरफ्तार
जिले के विभिन्न ब्लॉक में 15 मार्च को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अवैध गतिविधियों की रोकथाम व संदिग्धों की जांच दौरान गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छोटी खाटू बाईपास पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान 2 किलो 60 ग्राम का सोना बरामद किया गया जिसकी बाजार कीमत 90 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार एसएचओ राजकुमार, भैराराम, सुरेश कुमार टेपण, सुगनाराम, शिवकरण, कैलाश, जयराम आदि पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को छोटीखाटू बाईपास पर नाकेबंदी की। इस दौरान गांव शेरानी आबाद की तरफ से एक कार आती दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा पुलिस द्वारा किया गया मगर चालक ने गाड़ी तेज गति से दौड़ाई। पुलिस ने रोककर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बालकिशन सोनी पुत्र शिवगोपाल सोनी मेड़तासिटी निवासी बताया गया। तलाशी के दौरान ड्राइवर के पास आगे की सीट के नीचे एक बैग दिखाई दिया जिसे चैक किया गया उसमें प्लास्टिक का टैप चिपका हुआ बंडल मिला। एक थैले में सोने नुमा बिस्किट के टुकड़े दिखाई दिए। पैकेट खोलने पर 7 सोने की चैन व दूसरे पैकेट में सोने के तार के बंडल बनाए हुए थे। सभी को इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तौलने पर 2 किलो 60 ग्राम पाया गया जिसकी बाजार कीमत करीब 90 लाख रुपए आंकी गई। आरोपी किशन सोनी ने पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त सोना शेरानी आबाद से किसी व्यक्ति से लाना बताया गया जो बाहर विदेश से अवैध रूप से सोना लाकर देता है। पुलिस ने माल के संदिग्ध होने पर माल जब्त कर लिया एवं पुलिस कार्यवाही का विरोध करने पर शांति भंग में किसन सोनी को गिरफ्तार किया।
आरोपी