पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladnu News Rajasthan News Poonam Was The First To Smile In A Poster For A Fashion Show Of Khadi Costumes

खादी वेशभूषा के फैशन शो में पूनम तो पोस्टर प्रतियोगिता में मुस्कान रही प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय श्री माधव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में लोक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कमल निष्ठा संस्थान कोलसिया झुंझुनूं व खादी ग्रामोद्योग आयोग बीकानेर के तत्वावधान मेंे खादी के प्रति चेतना जागृति हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं में आधुनिक खादी वेशभूषा फैशन शो का आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। संस्था मीडिया प्रभारी जगदीश प्रजापति ने बताया कि लोक शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत हुई इस प्रतियोगिता में पूनम सोनी ने प्रथम, विक्रम देवपाल ने द्वितीय व वीरेंद्र गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मुस्कान स्वामी ने प्रथम, आर्यन चौधरी ने द्वितीय व तनु कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण परिवेश फोटो शूट प्रतियोगिता में आशीष कुमार ने प्रथम, प्रकाश बेड़ा ने द्वितीय व आनंद स्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खादी और गांधी विषय पर निबंध प्रतियोगिता में आशीष कुमार गौड़ ने प्रथम, पूनम कंवर ने द्वितीय व संजू स्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिकाध्यक्ष संगीता पारीक तथा विशिष्ट अतिथि कमल निष्ठा संस्थान के सचिव डा. डीपी सिंह, नीतेश माथुर, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक संगीता सिंह एवं भारतीय स्कूल के प्रधानाचार्य बंशीधर यादव थे।

खादी वस्त्र नहीं विचार है

कार्यक्रम में कमलनिष्ठा संस्थान के सचिव डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि हमें अपने जीवन में खादी का उपयोग करना चाहिए, जिससे ग्रामोद्योग से जुड़े हाथ करघा के मजदूरों की उन्नति हो सके।

उन्होंने इस अवसर पर नारा दिया कि खादी वस्त्र नहीं विचार है। वहीं पालिकाध्यक्ष संगीता पारीक ने बताया कि खादी व हाथकरघा उद्योग का प्रचार प्रसार होना आवश्यक है। संस्था सचिव गजेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. राजकुमारी परिहार ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. डीके मलवान, डॉ. ईशा, बबिता तंवर, राजेश शर्मा, रजत शर्मा, बरखा जांगिड़, सुशीला, विक्रम सिंह, सचिन अरोड़ा, नरसीचारण माथुर, विकास बुडानिया आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. भारती कंवर ने किया।

लाडनूं. प्रतियेागिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...