पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Besroli News Rajasthan News Posts Of Personnel In Various Government Offices Are Vacant Work Is Being Affected

विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्मिकों के पद रिक्त, कार्य हो रहे हैं प्रभावित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में संचालित करीब आधा दर्जन सरकारी दफ्तरों में कार्मिकों के अनेक पद रिक्त पड़े होने के कारण कई कार्य प्रभावित हो रहे है। नतीजन ग्रामीणों को सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉक्टर, कम्पाउंडर व स्वीपर के पद रिक्त पड़े है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी फिजिशियन, सर्जन, एएनएम, वार्ड बॉय व स्वीपर के पद रिक्त पड़े है।एलएचवी नागौर सीएमएचओ कार्यालय में डेपुटेशन पर है। रिक्त पद होने से बेहतर चिकित्सा सुविधा, टीकाकरण, फिल्ड में सर्वे कार्य, साफ-सफाई सहित अनेक कार्य प्रभावित हो रहे है। इसी प्रकार राजकीय आयुर्वेद औषधालय में भी पिछले कई सालों से कंपाउण्डर का पद रिक्त पड़ा है, जिससे दवा वितरण, दवा सामग्री रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, ड्रेसिंग, विभागीय डाक सम्बन्धी सहित अनेक कार्य प्रभावित हो रहे है। इसी प्रकार किसान सेवा केंद्र में भी कार्मिकों के पद रिक्त पड़े होने के कारण सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। पटवारी का पद भी रिक्त है। जिस कारण से लोगों को कड़ी समस्या झेलनी पड़ रही है।

रोल. राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जहां है रिक्त पद।
खबरें और भी हैं...