पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रांसफर जलने से मीठड़ी में बिजली गुल, परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में शनिवार शाम को साढ़े पांच बजे तकनीकी कारणों से पावर हाउस में लगा विद्युत ट्रांसफर जल गया, जिससे मीठड़ी कस्बे में अंधेरा छा गया। रात्रि में 8 बजे वैकल्पिक व्यवस्था कर अन्य ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई की व्यवस्था की गई।रविवार को भी दिन भर बिजली सप्लाई नहीं हुई, जिससे मोबाइल रिपेयरिंग, फोटो स्टूडियो, फोटो स्टेट, बिल्डिंग, फर्नीचर, आटा चक्की, घरेलू कार्य, कृषि कार्य आदि बाधित हो गए। एईएन नावां सुल्तान सिंह ने बताया कि मकराना से नया 3150 केवी का ट्रांसफार्मर मंगाकर लगाया जा रहा है। शीघ्र ही सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।

मीठडी. नए ट्रांसफार्मर को लगाने के कार्य में जुटे डिस्कॉम कर्मी।
खबरें और भी हैं...