पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Makrana News Rajasthan News Preparatory Meeting Regarding Marriage Conference

विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारी बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को समाज की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संत कल्याणदास ने की। मुख्य अतिथि मेघवाल समाज सेवा समिति मंत्री गंगाराम तानाण ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 2 अप्रेल को आयोजित होगा। तानाण ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन में अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीयन कराएं। जिससे समाज में फिजूल खर्च को रोका जा सके। उन्होंने समाज में शिक्षा पर जोर देकर समाज के विकास का भागीदार बनने का आग्रह किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जेपी सेलवाड़, वार्ड पंच हरजीराम सेलवाड़ सहित जगनाथ, तंवर बाजिया, बोदूराम बिकुनिया, घासीराम मेहरा, शिवबक्श मेहरा, छीतरमल, भंवरलाल पिंडार, श्रवणदास, सागरमल, छोटूराम, जवानाराम, बिरमाराम, रूपाराम, लालाराम, रामनिवास, प्रतापराम, रामस्वरूप परिहार आदि समाज बंधू मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...