पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Pushkarana Society Is Out On Rang Panchami Kirtan In Banshiwala Temple

रंग पंचमी पर पुष्करणा समाज की गैर निकली, बंशीवाला मंदिर में हुआ कीर्तन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में होली पर्व लेकर उत्साह व उमंग भरा रहा। इस अवसर पर होली के पांचवें दिन यानि चैत्र कृष्ण पंचमी को देशभर में रंगपंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। होली की तरह रंगपंचमी के दिन एक दूसरे के साथ रंग गुलाल खेला गया। पुजारी सीताराम व महेश ने बताया कि नगर सेठ बंशीवाला में शुक्रवार को रंगपंचमी का आयोजन किया, जिसमें शाम को बाहर भगवान की प्रतिमा को विराजमान कर विशेष शृंगार कर पूजा अर्चना की गई। समाज के लालूराम ने बताया कि पुष्करणा समाज द्वारा लोढ़ा की चौक से शाम 5 बजे गैर काठड़ियों का चौक नगर सेठ बंशीवाला मंदिर में गीत गाते हुए पहुंची। जिसके बाद बंशीवाला मंदिर में रंगपंचमी आयोजन में पुष्करणा समाज द्वारा फाग गीत गाए गए। इसी के साथ नगर सेठ के साथ फाग गीत गाते हुए होली खेली। रंगपंचमी का यह कार्यक्रम नगर सेठ की शाम की आरती तक जारी रहा। इस दौरान गायन का दौर चला। इस दौरान मगनराज, गोपाल, दामोदर मुथा, रामेश्वर व्यास, घनश्याम आचार्य, मोहन बोहरा, ललित कुमार आचार्य आदि उपस्थित रहे।

चारभुजा मंदिर में फूलडोल महोत्सव का हुआ आयोजन

नागौर| बिजारणिया की ढाणी पांचोता के श्री चारभुजा मंदिर में शुक्रवार को फूलडोल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पलसाना धाम के महंत मनोहर शरण दास व भादी पीठाधीश्वर रेवती रमण दास का सानिध्य प्राप्त हुआ। शाम को 4:00 बजे मंदिर के पुजारी गजानंद स्वामी ने ग्रामीणों की तरफ से संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संतों ने भजन गाकर ग्रामीणों को आशीर्वचन दिए। इस मौके पर बजरंगलाल, माना राम, गोपाल राम, जैसाराम, वार्ड पंच गुमाना राम, अर्जुन राम, गंगाराम सहित महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।

नागौर. पांचोता के श्री चारभुजा मंदिर में संतों का स्वागत करते ग्रामीण।

नागौर. रंग पंचमी पर फाग गीत गाते श्रद्धालु।

रंगपंचमी पर नगर सेठ बंशीवाला मंदिर में सेठ की शृंगारित प्रतिमा।
खबरें और भी हैं...