मेड़ता रोड में आईटीआई में क्विज प्रतियोगिता आयोजित
कस्बे में स्थित भास्कर आईटीआई में गुरुवार को गांधीजी की दांडीयात्रा के दिवस पर गांधीजी के चित्र पर माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्था सचिव कमल शर्मा ने छात्रों को गांधीजी के सिद्धांतों पर चलने को कहा। इसके बाद गांधीजी के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था प्रधान धर्मेंद्र जांगिड़, समूह अनुदेशक कमल दाधीच,अनुदेशक रामप्रसाद भाटी, महेन्द्र रांकावत, पंकज शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।