पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंग पंचमी महोत्सव के तहत निकली राजाजी की सवारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थांवला| कस्बे में रंगपंचमी महोत्सव का आयोजन का आयाेजन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान कस्बे में पहली बार बग्घी में बैठाकर राजाजी की सवारी निकाली गई। आयोजक कमेटी के अनुसार सहयोग राशि के रूप में 41000 हजार रुपए नकद देकर थांवला कस्बे के सुरेंद्र सिंह पुत्र घीसूसिंह मेड़तिया रंग पंचमी महोत्सव के राजाजी बने। इस दौरान ढोल व डीजे की धुन पर थिरकते नाचते गाते नवयुवक गुलाल की वर्षा करते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से राजाजी की सवारी निकाली गई। इस दौरान कस्बे के विभिन्न स्थानों पर राजाजी का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इसके साथ ही ठंडाई व शीतल जल की व्यवस्थाएं की गई। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से सवारी में भाग लिया। साथ ही एक-दूसरे को रंग लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
खबरें और भी हैं...