- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Rajasthani Dance To The Tune Of Traditional Songs
राजस्थानी पारंपरिक गीतों की धुन पर किया नृत्य
शहर में होने वाले घूमर कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है यह कार्यक्रम आगामी 22 मार्च को शहर में होना है इसके लिए महिलाओं ने रविवार को पूर्व अभ्यास किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में होने वाले नृत्य के लिए राजस्थानी पाराम्परिक गीतों की धुन पर मूण्डवा रोड स्थित होटल गंगासिंह पलेस के गार्डन आर वर्ड में करीब तीन सौ महिलाओं ने सामूहिक भाव नृत्य किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के सहयोगी नरेश सोनी ने यहां पर त्यारियों में सहयोग किया। वहीं कार्यकर्ता ज्याेति, रेणु सोनी, निकिता उर्फ बार्बी, निशा, जया सोनी, सुनीता शर्मा, रमा, उमा सोनी, काजल, खुशी, उर्मिला, संतोष मांजू, रामी, डिम्पल कंवर, पिंकी जैन, ममता शर्मा, सुनिता शर्मा ने नृत्य के स्टेप बताए और महिलाओं ने हाथो में कलश लेकर नृत्य किया।