राठौड़ बने विहिप के लाडनूं प्रखंड अध्यक्ष
विश्व हिंदू परिषद की लाडनूं प्रखंड की बैठक जानकी वल्लभ मंदिर स्थित परिषद कार्यालय में महाराज गौतम दत्त शास्त्री के सानिध्य में आयोजित की गई। विहिप के जिला मंत्री नरेंद्र भोजक ने बैठक में परिषद के आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा 2 अप्रेल को रामनवमी पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा की कार्य योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनवमी पर्व के आयोजन को लेकर15 मार्च को व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के लिए एक साधारण सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर परिषद के कार्यों को गति देने के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष मदनलाल डोबा व हरिओम टाक तथा मंत्री ताराचंद सांगेला, सत्संग प्रमुख परमेश्वर बोरायड़ा, सह सत्संग प्रमुख भगवती प्रसाद भोजक, समरसता प्रमुख रमेश सिंधी, सेवा प्रमुख नंदलाल वर्मा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मनमोहन शर्मा, गौ सेवा प्रमुख शिवकरण धौलपुरिया, प्रचार प्रमुख नरपतसिंह गौड़ तथा मठ मंदिर प्रमुख पं. गौतम दत्त शास्त्री को घोषित किया गया।
लाडनूं. विश्व हिन्दू परिषद की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।